आज उसने बोला
की मायके गए हुए
काफ़ी दिन हो गए
मैंने कहा चली जाओ
पर ज़्यादा दिन मत रुकना
तुम्हारे बिना मेरा मन नहीं लगेगा
उसने कहा – “रहने दो
एक दिन घर पर नहीं टिकोगे
दोस्तों में पड़े रहोगे
पूरा दिन zomato का shoom होगा
cook aunty बस attendance लगाने आयेगी
और netflix-hotstar पर इतनी series देखोगे
की नई कोई न बचेगी
तो पुरानी ही binge watch करोगे ”
भली ही बात में सच्चाई थी
पर मैंने puppy face बनाकर कहा
“तुम्हारी याद न आए
इसलिए घर नहीं आता
तुम्हारी याद न सताए
इसलिए series बस देखता
आंटी का खाना अकेले में स्वाद न आए
इसलिए zomato से माँगता”
बोली – “वो तो इसका school है यहाँ
तुम्हारा बस चले तो तुम वही admission करा दो इसका”
मैंने सोचा idea तो बुरा नहीं है
पर इस idea को मानना आत्महत्या होगी
मैंने अपनी ख़ुशी होठों में दबाकर बोला
“तुम मेरे प्यार को कभी समझ ही नहीं पायी”
बोली – “हाँ वो college वाली girlfriend से
तुम्हें क्यों प्यार हुआ मुझे आज तक समझ नहीं आया
मुझे पता है तुम reunion
उसी से मिलने की उम्मीद में जाते हो”
मामला संगीन होता देख
मैंने topic बदला
“अरे भाई जाना है तो जाओ
तब तक अपने हाथ से खाना तो खिलाती जाओ”
ये मामला यही सुलट गया
पर मन में लड्डू फूटने लगे थे
की कैसे vacation में मज़ा किया जाए
सोचा इस बार house party करता हूँ घर पर
बस ये camera off करना होगा
और आंटी को कुछ extra पैसे देकर
उन्हें चुप करना होगा
पर मोहतरमा के मुखबिर भी तो इतने है
किस किस को रिश्वत दूँ
बाहर ही कहीं party की जाए
और guard को पटा कर
zomato गेट पर receive करवाया जाए
नहीं तो एक एक order का हिसाब पूछेगी
ये सब सोचते सोचते नींद आ गई
सुबह उठा तो पता लगा
मेरी ससुराल वाले ही शादी में गए है
मन में फूटे सारे लड्डू कड़वे हो गए
और वो बोली चलो
अब तुम अकेले परेशान नहीं होंगे।






